कैम्पटी। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी की जहां अगलाड़ घाटी कीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति कैम्पटी द्वारा 31 वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह शरदोत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, साहब सिंह रांगड़, ग्राम प्रधान बिजेन्द्र पंवार, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा रीबन काटकर किया।

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी, सरस्वती शिशु मंदिर कैम्पटी, शक्ति पब्लिक योगा स्कूल कैम्पटी, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल कैम्पटी, राजेश्वरी करुणा स्कूल, गढ़वाल इंग्लिश मीडियम स्कूल सँजी, प्राथमिक विद्यालय कैम्पटी व बंग्लों की काण्डी के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर, योगा, डॉड़िया नृत्य सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुति दी जिसमें दर्शक जमकर मंत्र मुक्त हुए। इस दौरान बालिका कब्बड़ी का पहला मैच राईका कैम्पटी ए व राईका कैम्पटी के बीच खेला गया जिसमें राइका कैम्पटी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी ओपन, वॉलीबॉल, जूनियर कबड्डी, बैडमिंटन डबल, शतरंज, दौड़, सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक गायक कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

मुख्य अतिथि धनोल्टी प्रीतम पंवार ने समिति के सभी पदाधिकारियों जन मानस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जौनपुर क्षेत्र में जगह जगह पर इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है साथ ही इस प्रकार के समारोह में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक भी पहुंचाया जाता है।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, प्रधान सुन्दर सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख समीर पंवार, प्रधान रंजीता पंवार, संगीता थापली, उत्तराखंड आंदोलनकारी किशन सिंह पंवार, रैपाल सिंह रावत राजेन्द्र पंवार, प्रधानाचार्य पीपी पुरोहित, समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र पंवार, सचिव सुशील नौटियाल,कोषाध्यक्ष हुकम सिंह पंवार, उपाध्यक्ष चन्द्र सिंह पंवार, समारोह संयोजक राजेश नौटियाल, सह संयोजक जगत पंवार, क्रीड़ाध्यक्ष मनोज पंवार, कीड़ा उपाध्यक्ष अभिषेक पंवार, क्रीड़ा प्रभारी लोकेंद्र पंवार, पीटीआई विनोद नेगी, अनिल नौटियाल, मुकेश पंवार, कमल रावत, दिनेश पंवार, विरेन्द्र थापली, सूरज राठौर, आदि के साथ- साथ अनेक लोग मौजूद रहे।