74वां गणतंत्र दिवस 2023: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जा रही है. परेड में देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत भी नजर आई। जिसमें ‘मानसखंड’ की झांकी प्रदर्शित की गई। छोलिया नृत्य मंडली ने झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जा रही है. कार्ति पथ को पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे तक देश की सैन्य, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और राजनीतिक शक्ति की झांकी निकली।

परेड में कुल आठ सैन्य टुकड़ी शामिल थी। सेना की ओर से मार्च करने वाली टुकड़ियों में मेकेनाइज्ड इन्फैंट्री, डोगरा रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री, बिहार रेजिमेंट और गोरखा बिग्रेड शामिल थे। एक-एक दस्ता वायु सेना और नौसेना का था। जिसने आसमान में करतब दिखाए।

झांकी के अग्र और मध्य भाग में कॉर्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए उत्तराखंड में पाए जाने वाले हिरण, बारासिंघा, घुरल, मयूर और विभिन्न पक्षी और झांकी के पिछले भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ को भी झांकी मॉडल में शामिल किया गया है।