केम्पटी टिहरी :
दो बार ग्राम प्रधान, दो बार भाजपा मंडल अध्यक्ष और एक बार जिला अध्यक्ष रहे जगदीश प्रसाद नौटियाल का लंबी बीमारी के बाद निधन
पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद नौटियाल, जिन्होंने 1982 में उत्तर प्रदेश सरकार के शासनकाल में सिया केम्प्टी बंगले की कांडी से ग्राम प्रधान के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी, का आज लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।
जगदीश प्रसाद नौटियाल 1982 में पहली बार ग्राम प्रधान बने और 1996 में दूसरी बार इस पद को संभाला। इसके बाद, उन्हें नैनबाग मंडल का दो बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही, उन्होंने टिहरी गढ़वाल भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
गौरतलब है कि जगदीश प्रसाद नौटियाल उत्तर प्रदेश शासन में जौनपुर क्षेत्र के पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लखनऊ तक पहुंचाया और शासन से उनका समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। विनम्र स्वभाव और कुशल नेतृत्व के धनी जगदीश प्रसाद नौटियाल का अंतिम संस्कार टिहरी गढ़वाल, जौनपुर के यमुना पुल पर किया जाएगा।


Recent Comments