देहरादून | 31 जनवरी 2026
सर्गगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट द्वारा देहरादून के पवेलियन मैदान में तीसरे “द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह टूर्नामेंट 8 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास को सशक्त बनाने वाले स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना है।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन एवं मठ देहरादून के अध्यक्ष स्वामी असीमात्मानंद जी महाराज तथा जे.जे. बिल्ड टेक के चेयरमैन श्री राज लुंबा जी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में स्वामी असीमात्मानंद जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विचारों को साझा करते हुए खिलाड़ियों को आत्मबल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में
श्री एस.पी. सिंह, श्री संदीप गुप्ता जी, श्री अश्विनी कुमार जी, श्री पदम सिंह थापा जी एवं श्री सुभाष शर्मा जी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का सफल आयोजन सर्गगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राहुल रावत जी, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री विकास कुशवाहा जी, ट्रस्टी श्री अंकुर राणा जी, सम्मानित सदस्य श्री राजीव गुरंग जी, श्री शोभित शर्मा जी एवं अन्य सदस्यों के सामूहिक प्रयास से संपन्न हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विकास कुशवाहा जी ने किया, जबकि स्वागत भाषण में श्री राहुल रावत जी ने युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानने की आवश्यकता पर प्रेरणादायक विचार रखे।
यह फुटबॉल टूर्नामेंट खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।
पहला मुकाबला: 13 गढ़वाल राइफल्स बनाम प्रेरणा एफसी
पहला मुकाबला 13 गढ़वाल राइफल्स और प्रेरणा एफसी के बीच खेला गया। मैच के 11वें मिनट में 13 गढ़वाल राइफल्स के फॉरवर्ड अभिषेक ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद खेल और तेज हो गया।
62वें मिनट में लेफ्ट आउट विकास ने विपक्षी डी के बाहर से जबरदस्त गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया।
68वें मिनट में प्रेरणा एफसी के फॉरवर्ड आयुष ने गोल कर स्कोर 2–1 किया, लेकिन 74वें मिनट में एक बार फिर अभिषेक ने गोल दागते हुए 13 गढ़वाल राइफल्स को 3–1 से जीत दिला दी।
इस मुकाबले में मुकेश बिष्ट (13 गढ़वाल राइफल्स) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला: 6 बिहार रेजिमेंट बनाम स्पोर्ट्स स्ट्राइव
दूसरा मुकाबला 6 बिहार रेजिमेंट और स्पोर्ट्स स्ट्राइव के बीच खेला गया। बिहार रेजिमेंट के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए शुरू से ही दबाव बनाया।
24वें मिनट में फॉरवर्ड दीपक ने गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद भी बिहार रेजिमेंट का दबदबा बना रहा।
74वें मिनट में बिरसा पूर्ति ने गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया और टीम को जीत दिलाई।
इस मैच में बिरसा पूर्ति को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैचों में प्रशांत बिष्ट, प्रदीप नेगी, सुमित सिंह, मिलन क्षेत्री एवं रवि सकलानी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर तिथि के रूप में एस.पी. सिंह (चेयरमैन, सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी), संदीप गुप्ता (निदेशक, दून डिफेंस एकेडमी), समाजसेवी सुभाष शर्मा, अश्वनी कुमार (चेयरमैन, आईक्यूएफ एंड डी वाइटल फाउंडेशन), पदम सिंह थापा (अध्यक्ष, गोरखाली सुधार सभा) सहित आयोजन अध्यक्ष राहुल रावत, अंकुर राना, शोभित शर्मा, विकास कुमार, वरुण दुमागा, जोनिश चौधरी, अमित कोठाल, राजेंद्र रावत, संजीव डोभाल आदि उपस्थित रहे।


Recent Comments