टिहरी गढ़वाल, 11 फरवरी 2026 (मिशन पहाड़ / विरेन्द्र वर्मा, थत्यूड़)।
टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर विकासखंड में प्रधान संगठन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने संगठन के नए नेतृत्व का चयन किया।

अध्यक्ष पद के लिए प्रारंभ में ग्राम पंचायत खेड़ा से कुलवीर रावत, ब्रहमसारी से सरस्वती रावत, मैड से चंद्र प्रकाश चमोली, खैराड़ से प्रदीप कवि तथा घेना सकलाना से वीरपाल सिंह कठैत ने नामांकन किया था। नामांकन वापसी के दौरान सरस्वती रावत और वीरपाल सिंह कठैत ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद कुल तीन प्रत्याशी मैदान में रहे।

मतदान में कुल 130 मत पड़े। इनमें प्रदीप कवि को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि चंद्र प्रकाश चमोली को 28 और कुलवीर रावत को 16 मत मिले। एक मत नोटा के पक्ष में गया। भारी बहुमत के साथ प्रदीप कवि को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

महासचिव पद पर ग्राम पंचायत नवाड़ीधार के मुकेश पंवार को सर्वसम्मति से चुना गया। सह सचिव के रूप में ग्राम पंचायत ब्रहमसारी की सरस्वती रावत, राजकुमारी नौटियाल (बिरोड़) और सुंदर सिंह चौहान (बेल) को दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष पद पर वीरपाल सिंह कठैत (घेना) एवं सरिता देवी (खनेरी) निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त रीना देवी (खयासी), हरदेव कुमाई (मौगी), सुनील रौछेला (तुनेटा), श्वेता राणा (भटोली) को विभिन्न दायित्व दिए गए। कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष रतूड़ी (बामण गांव) चुने गए। संरक्षक मंडल में शांति प्रसाद गौड़, दीपेंद्र विष्ट, दलपति पड़ियार, गजेंद्र रतूड़ी, विक्रम चौहान, सुभाष चमोली, नरेंद्र नेगी, जगत चौहान, सुनील सेमवाल, सुरेंद्र रावत, आनंद रावत, ओमकार नकोटी और मदन मोहन सेमवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित प्रधानों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कवि को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव को सफल बताया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार सहित कमल रावत, प्रधान रोशन वर्मा, बलबीर राणा, सरदार सिंह, ओमकार सिंह नकोटी, संजय पड़ियार, शूरवीर राठौर, समीर कुमार, संतराम धीमान, कुसुम रावत, नीलम धीमान, अंशुल पंवार, सावित्री देवी, कुसुम राणा, कविता पंवार, आरती रावत, अंकिता नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।