थत्यूड संजय गुसाईं की रिपोर्ट :

जौनपुर विकास खण्ड के मुख्यालय थत्यूड मे दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत ब्याज रहित ऋण 248 किसानों को (शुन्य %दर) पर 2.25 करोड़ के चेक मुख्य अतिथी श्री सुभाष रमोला अध्यक्ष DCB Tehri द्वारा वितरित किये गये साथ मे ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीता रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोला सिंह परमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रताप पंवार,श्रीमती सोनी नेगी, श्री सुनील हनुमंती जी संयोजक DCB और खेडा न्याय पंचायत के संरपंच श्री बलबीर सिह परमार ,श्री वीरेन्द्र राणा जिला उपाध्यक्ष भाजपा,जिला सहकारिता बैंक थत्यूड के शाखा प्रवन्धक श्री विनोद रावत जी विकास खण्ड अधिकारी श्री राकेश मोहन नयाल आदि अनेक गणमान्य लोगो ने सिरकत कर प्रदेश के यसश्वी मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत जी ने जो 25000 किसानों के लिए इस विशाल कार्यक्रम में किसानों के सम्मान मे और किसान कि आय दुगनी करने में सरकार की प्रतिबद्धता को सभी उपस्थित नेताओं ने उजागर किया।

https://www.youtube.com/watch?v=r-mrnMzQua8

सरकार की किसानों के प्रति आत्मीय भाव एवं सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। देश और प्रदेश के विकास के लिए जवानों और किसानों का सम्मान बहुत जरूरी है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जो 03 कृषि सुधार कानून लाये गये हैं। इससे किसानों को आने वाले समय में बहुत फायदा होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एम.एस. स्वामीनाथन की सिफारिशों को धरातल पर लाने का कार्य किया है। किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि रूड़की से दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के अच्छे परिणाम मिले इसलिये इस योजना को आगे विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान ईमानदारी की रोटी खाता है, किसानों को जो ऋण दिया गया था, उसका 60 प्रतिशत वापस लौटा चुके हैं।