देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में होगा। विधानसभा अध्यक्ष नौ नवंबर को भराड़ीसैंण में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

चमोली जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे के कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आठ नवंबर को सड़क मार्ग से विधानसभा भवन भराड़ीसैंण पहुंचेंगे. जहां वह राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा अध्यक्ष विधानसभा भवन में व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे. स्थापना दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्म राजधानी गैरसैंण में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बड़ी परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

कार्यक्रम में राज्य के आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरे के कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष 10 नवंबर को बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे.