देहरादून : राज्य स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शासकीय आवास पर आंदोलनकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीप जलाकर राज्य आंदोलनकारियो व शहीदों को याद किया। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी लगाए।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों के अथक प्रयासों से 9 नवंबर सन 2000 को उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ। 23वें वर्ष में प्रवेश करने पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त व 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने का है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा का निर्धारण पर ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास आगामी 5 सालों में प्रदेश के ग्रोथ रेट को दोगुना करने का है। प्रदेश के विकास की हमारी अकेले की नहीं बल्कि 1.25 करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक यात्रा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड में लाभ मिल रहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुड़ी है लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो इसके लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर खासतौर पर फोकस किया गया है।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र नेगी ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों के अनुरूप आदर्श उत्तराखंड 2025 को अपना मंत्र बनाकर त्वरित गति से कार्य शुरू कर दिए हैं। आजादी के अमृत काल के लिए आगामी 25 सालों की योजना तैयार की जा रही है। एसडीसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारा उत्तराखंड अग्रणी राज्य रहा है।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल का परिवार व स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

