टिहरी गढ़वाल : टिहरी स्थित फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय में डेंगू रोकथाम कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी डॉ. एसके पांडे ने कॉलेज के छात्रों को डेंगू से बचाव के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और नगर पंचायत लंबागांव के सौजन्य से कॉलेज परिसर में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है.
इस अवसर पर डॉ. विपिन शर्मा डॉ भरत सिंह चौहान, श्रीमती प्रियंका डिमरी, श्री मयंक, श्री भरत सिंह राणा, श्री बलवीर सिंह चौहान, श्री अजीत राणा, श्रीमती मायनी चौधरी, श्री प्रदीप रावत, श्री लोकेश कुमार एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

