उत्तराखंड : चमोली स्थित जोशीमठ में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक बोलेरो मैक्स के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इस वाहन में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। कुछ लोग छत पर भी बैठे थे। बताया जा रहा है कि वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। गाड़ी करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो मैक्स में एक दर्जन से अधिक लोग सड़क मार्ग से सफर कर रहे थे. इस दौरान बोलेरो मैक्स खाई में गिर गई।

हादसे के बाद यहां हड़कंप मच गया। कई लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। टीम राहत कार्यों में लगी हुई है। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है.

सड़क हादसे को लेकर एसडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में गिर गया. इसमें बोलेरो में 12-13 लोग सवार थे। राहत कार्य अभी भी जारी है।

सीएम ने शोक व्यक्त किया

उत्तराखंड के सीएम ने चमोली कांड को लेकर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘गाड़ी के खाई में गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही है।

उत्तराखंड के सीएम ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। 

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी