उत्तराखंड से जुड़ी एक खबर सामने आई है। भारतीय सेना देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में देश का पहला ऑल-एज-ऑल-वेदर रनिंग ट्रैक बना रही है।

इसके बनने से युवाओं को फायदा होगा

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की गई टाइलें और शेड प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए हैं. ट्रैक का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी चार से पांच महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

इस बारे में सेना के एक कर्नल रैंक के अधिकारी ने बताया कि बनने के बाद हर वर्ग और उम्र के लोग इसका इस्तेमाल दौड़ने और चलने के लिए कर सकते हैं. उनका दावा है कि यह देश में अपनी तरह का पहला ऑल एज ऑल वेदर रनिंग ट्रैक होगा जिसमें प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बनने से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा।

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी