देहरादून, : पंचायती राज मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की कई योजनाओं की सौगात देकर वहाँ के लोगों को खुश किया .
चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि राज्य में पंचायतें मजबूत हों. इसी कड़ी में हमने ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार रुपये देने का फैसला किया है, ताकि वे आपदा के समय प्राथमिक उपचार कर सकें. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीरोंखाल इंटर कॉलेज में 77.27 लाख की लागत से बनने वाले क्लास रूम, 21.27 लाख से बनने वाली प्रयोगशाला, राजकीय इंटर कॉलेज स्यूसी में 65.96 लाख की लागत से बनने वाले क्लास रूम का उद्घाटन किया.

224.24 लाख से बनने वाले राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ीयानाखाल के विद्यालय भवन, राजकीय इंटर कॉलेज वेदीखाल में 40.04 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले कक्षा कक्षों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया। इस दौरान महाराज ने 15 हजार रुपये से कम आय वालों को राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द इसका समाधान कर प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए.
महाराज ने रसिया महादेव में 385.96 लाख की लागत से बनने वाले पर्यटक आवास का शिलान्यास, मैठाणाघाट-रसिया महादेव पम्पिंग पेयजल योजना का भूमि पूजन 385.96 लाख रुपये की लागत से किया. उन्होंने 21.36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय नागड़ी भवन का शिलान्यास भी किया.
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांती देवी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, मंडल महामंत्री मुकेश पोखरियाल, ओमपाल सिंह, ध्यान पाल गुसाई, प्रेमसिंह नेगी, पाती राम ढौडियाल सहित शक्ति केंद्रों के संयोजक, सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शक्ति केंद्रों के संयोजक, सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अधिकारी उपस्थित थे।
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े
श्रीनगर : पौड़ी बस हादसे के बाद अब ऐप के जरिए शादियों में जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी
.

