टिहरी : परोगी में आयोजित तीन दिवसीय क्रीडा एवं सास्कृतिक प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। समापन के मौके पर छात्राओं ने मनमोहक अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पिछले दिनों अठजूला क्रीडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति परोगी द्वारा तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ था । कबड्डी का उद्घाटन मैच यंग स्टार मलब अठजूला ने जीता था | कबड्डी का फाइनल मैच मोगी ने जीता था।

23 वें अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृति विकास समिति समारोह द्वारा परोगी के खेल मैदान में तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बतौर मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री एनएन राणा व जिला पंचायत सदस्य कविता रौछला ने रिबन काट कर शुभारभ किया था

इस मौके पर पूर्व खेल मंत्री एनएस राणा ने कहाँ था कि इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है । साथ ही क्षेत्र के विकास के साथ साथ शारीरिक और मानसिक के साथ-साथ बौद्धिक विकास में सहायक होती है ।

जिला पंचायत सदस्य कविता रौछैला ने कहा था कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के चौमुखी विकास और क्षेत्र व अपनी लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है ।

समारोह में कबड्डी जूनियर, कब्बडी महिला, कब्बडी ओपन, वॉलीबॉल, बैडमिंटन , दौड ,सामान्य ज्ञान एवं रात्री सांस्कृति सध्या आयोजित की गई थी ।

28 नवम्बर को रात्री सांस्कृति संध्या में जौनसार की सुपर स्टार गायिका परीमा राणा व जौनसार के गायक अतर शाह एवं हिमाचल के सुप्रिद्ध नाटी किंग सुरेश शर्मा द्वारा द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुती दी थी ।

सोमवार को 28 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह एवं धामी समारोह में शिरकत विकास गोष्ठी का उद्घाटन किया था ।

अठजूला कीड़ा संस्कृति समारोह में जौनसार की लोकप्रियता गाय का परिमा राणा के गीतों में झूमे क्षेत्र की जनता और साथ में हम भी झूम उठे गरिमा राणा की पूरी टीम को हम बधाई देते हैंआपने अपने गीतों से सब को मनमोहित किया और धन्यवाद करता हूं सभी देशवासियों का का जिन्होंने हमें तीन-चार दिन तक अपना सहयोग प्रदान किया। समस्त क्षेत्र की जनता खेल प्रेमी खिलाड़ियों का हम दिल की गहराइयों से आभार करते हैं

अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का सफल आयोजन के लिए समिति के हर सदस्य का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार साथ में समस्त अठजूला के सभी लोगों का और सबसे ज्यादा धन्यवाद करता हूं श्री विक्रम सिंह सजवान पूर्व प्रधान परोगी जिन के माध्यम से समिति को बहुत बड़ी सहयोग राशि की प्राप्ति हुई आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद और धन्यवाद राजेश सिंह सजवान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा आपकी मेहनत से हमारे प्रदेश के मुखिया हमारे बीच में पहुंचे जिसमें आपका बहुत बड़ा योगदान है आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद और धन्यवाद श्री रणवीर सिंह सजवान अध्यक्ष जी का जिनके नेतृत्व में हमारी पूरी टीम ने बहुत ही सफलता से इस आयोजन का समापन किया है।