देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपा जा सकता है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण इसकी तैयारी कर रहा है। अभी तक गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा ऑनलाइन टिकट बुक किए जाते थे।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए नई टेंडर प्रक्रिया जारी है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों को अगले तीन साल के लिए अनुबंधित किया जाएगा। हेली सेवा के लिए टिकटों की मारामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर 2022 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) को आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के लिए टिकट बुक करने के निर्देश दिए थे.

आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग के लिए एक मजबूत प्रणाली है। जिसके चलते हेली सर्विस टिकट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। यूकाडा के अपर कार्यपालक अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग को आईआरसीटीसी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के माध्यम से बुक होते हैं। अभी तक जीएमवीएन के जरिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग होती थी।
2022 में हेली सेवा के जरिए 1.36 लाख श्रद्धालु केदारनाथ गए थे
पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा से 1.36 लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे थे। मई-जून में पीक ट्रैवल के चलते हेली सर्विस की डिमांड रहती है। केदारनाथ में खराब मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन भी प्रभावित हुआ है. इस वजह से यात्रियों को टिकटों की एडवांस बुकिंग का बैकलॉग बढ़ने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है।
जौनपुर : महाशिवरात्रि पर कोणेश्वर महादेव मंदिर में नंदी और शिवलिंग की स्थापना

