मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम द्विवार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया और व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया. इस अवसर पर आमसभा में संघ के अगले कार्यकाल को तीन वर्ष करने का निर्णय लिया गया तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने वर्तमान कार्यकारिणी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि 21 मार्च घोषित की. .

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की द्विवार्षिक महासभा का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर में किया गया, जहां वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बैठक में शामिल सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए पिछले दो वर्षों में किए गए समाज सेवा कार्यों की सराहना की. वहीं गत दो वर्षों में व्यापारियों व आम जनता के हितों में किए गये सामाजिक सेवा के कार्याे के बारे में विस्तार से बताया । इस मौके पर उन्होंने संघ के पूरे कार्यकाल में साथ देने और हर कार्य में सहयोग करने के लिए व्यापारियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महासचिव जगजीत कुकरेजा ने वर्ष भर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया, जबकि कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पास किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एक आम सभा आयोजित की गई जिसमें व्यापारियों को पूरे कार्यकाल और व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई. आगामी समय में व्यापारियों के हितों में जो कार्य किए जाने हैं उसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धनप्रकाश अग्रवाल ने सदन में नये पदाधिकारी के चुनाव की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि संगठन में 950 सदस्य हैं और नए सदस्य बनाए जा सकते हैं और जो पिछली बार सदस्य नहीं बन सके उन्हें सदस्य कहा जाएगा. संस्था में शहर के दूरस्थ क्षेत्र इसमें शामिल नहीं हैं जिसमें कोल्हूखेत, हाईवे, कैंपटी रोड, मसूरी झील, कार्टमेकंजी रोड, गनहित आदि है .लेकिन संगठन की कोशिश है कि इस क्षेत्र के व्यापारी भी संगठन से जुड़े रहें.

संगठन की प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना और उनके हितों की रक्षा करना है, लेकिन इसके साथ ही संगठन सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ है और मदद के लिए आने वाले लोगों को सहयोग दिया जाता है। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन का चुनाव 21 मार्च को राधाकृष्ण मंदिर में होगा.

उन्होंने बताया कि नामांकन 13 मार्च सांय पांच बजे तक किया जायेगा, जांच 14 मार्च दो बजे तक होगी, वहीं नाम वापसी 14 मार्च सांय 4 बजे तक होगा। मतगणना 21 मार्च को चुनाव प्रातः 9 बजे से अपराहन 3 बजे तक होगा व उसके बाद मतों की गिनती होगी। उन्होंने कहाकि चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्यचुनाव अधिकारी के साथ ही चुनाव अधिकारी सुनील पंवार, राकेश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा व नीरज अग्रवाल मुख्य भूमिका निभायेंगे।

इस अवसर पर शानू वर्मा, रवींद्र गोयल, सलीम अहमद, देवी गोदियाल, आरपी बडोनी, अनुज तायल, महेद्र कुमार, सुरेश गोयल, नागेद्र उनियाल, संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे ।

राज्य के कम आबादी वाले गांवों को भी मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रस्ताव तैयार