देहरादून: 7वां वेतन आयोग डीए बढ़ोतरी- राज्य सरकार ने होली की सौगात देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के करीब पौने छह हजार कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में वृद्धि करने का फैसला किया है.

लगभग पौने 3,000 नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि लगभग 3,000 विशेष श्रेणी और संविदा कर्मियों के मासिक मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

पहाड़ी मार्गों के लिए 100 नई BS-VI श्रेणी की बसें खरीदने का निर्णय लिया गया। ये निर्णय बुधवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परिवहन निगम मुख्यालय में निगम की 33वीं बोर्ड बैठक में लिए गए.

दरअसल, परिवहन मंत्री चंदन रामदास की अध्यक्षता में हुए समझौते के बाद संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेने के बाद जनवरी में निगम की बोर्ड बैठक प्रस्तावित थी।

बैठक में सभी मामले संयुक्त मोर्चा की मांगों और प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते से संबंधित थे। इस बैठक में परिवहन निगम में सरकारी कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया. डाक विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कराने का भी निर्णय लिया गया।

जिसमें आकस्मिक मृत्यु, पूर्ण अपंगता या स्थायी आंशिक अपंगता की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों को बीमा के तहत दस लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। बैठक में हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) बढ़ाने का भी फैसला किया गया।

गुलदार टहलता हुआ कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल