हल्द्वानी : होली के दिन नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचल दिया. हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। मौत से आक्रोशित परिजन व लोगों ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रूपनगर हल्द्वानी के संजीव वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी हर्षिता अपनी सहेली लव्या जोशी को घर में होली मनाकर स्कूटी से छोड़ने जा रही थी. केवीएम स्कूल के पास नशे में वाहन चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हर्षिता और लव्या को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि चालक तेज रफ्तार में कार चला रहा था।

सड़क के किनारे चल रहे कई लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इधर, हर्षिता की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली पहुंचे परिजन व लोगों ने कोतवाल का घेराव किया। उन्होंने कहा कि केवीएम स्कूल के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

मसूरी : पारंपरिक रीति-रिवाज से शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शहरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं