Weight Gain Diet: आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दुबले शरीर से परेशान हैं. जो लोग बहुत पतले होते हैं उनका कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है। बहुत पतला शरीर भी अस्वस्थ होने की निशानी है, ऐसे लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर होता है। शरीर जल्दी रोगों की चपेट में आ जाता है। पतले लोग भी अपने व्यक्तित्व को लेकर चिंतित रहते हैं।

कपड़े ठीक से फिट नहीं होते, कपड़े खिलते नहीं, जिससे कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। दुबलेपन से परेशान लोग मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं. वजन बढ़ाने में मदद करने वाले खाद्य पदार्थ और पेय शामिल करें। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही फूड्स . जो बढ़ाते हैं मोटापा. जिससे कुछ ही महीनों में आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा। आपको अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

वजन बढ़ाने वाला भोजन

1- अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करें. मोटापा बढ़ाने के लिए आपको दिन में 3-4 केले खाने चाहिए। दूध या दही के साथ केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। केले पोष्टिकता से भरे होते हैं।

2- अगर आप दूध में शहद मिलाकर रोजाना पीते हैं तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है. आप नाश्ते में या रात को दूध में शहद मिलाकर पिएं। दूध में शहद मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है।

3- वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स वाला दूध पिएं. दूध में 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर उबालकर पीने से वजन बढ़ता है। रात को सोने से पहले सूखे मेवों के साथ दूध पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

4- मीठा दूध-दलिया खाने से भी मोटापा बढ़ता है. आप दूध ओट्स भी खा सकते हैं। आप दूध-दलिया में फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल करें. नाश्ते में दलिया खाने से वजन बढ़ सकता है।

5- वजन बढ़ाने के लिए बीन्स भी फायदेमंद होती हैं. बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में कई विटामिन और खनिज होते हैं, जो स्वस्थ वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

6- रोजाना सेब और गाजर खाने से वजन बढ़ता है. इसके लिए सेब और गाजर को बराबर मात्रा में लेकर कद्दूकस कर लें और खाना खाने के बाद खाएं। कुछ ही हफ्तों में आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा।

7- किशमिश मोटापा बढ़ाने में भी मदद करती है. इसके लिए 10 ग्राम किशमिश को दूध में भिगो दें। इस दूध को उबाल कर रात को सोने से पहले पियें। किशमिश को आप दूध के साथ खा सकते हैं।

8- वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन और अंकुरित अनाज का भी सेवन कर सकते हैं. सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ता है और शरीर मजबूत होता है।

9- अगर आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं तो आपको पीनट बटर का सेवन करना चाहिए. पीनट बटर खाने से वजन बढ़ता है, पीनट बटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके साथ ही खाने से आपका स्वस्थ वजन बढ़ता है।

10- भोजन में जौ को शामिल करने से भी वजन बढ़ता है। जौ को भिगोकर कूट लें, जब उसका छिलका उतर जाए तो उसकी खीर बना लें। आप इसमें मेवा भी डाल सकते हैं. 2-3 महीने तक नाश्ते में ऐसी खीर खाने से आपका वजन बढ़ता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडीट्रीना की हार्ट यूनिट देहरादून के कार्यों की सराहना की