देहरादून। कोरोनेशन डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में पीपीपी मोड पर संचालित मेडीट्रीना के हार्ट सेंटर द्वारा एक दिवसीय कॉर्डिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कार्डियोलॉजिस्ट की टीम ने पहले दिन आधा दर्जन मरीजों की जटिल हार्ट सर्जरी की, जिसमें एक से अधिक मरीजों की जांच की गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों की जांच कर भविष्य में उनकी भी अस्पताल में सर्जरी के लिये समय नियत किया।
कार्डियक वर्कशॉप का उद्घाटन मेडिट्रिना हॉस्पिटल ग्रुप के चैयरमैन डा. एन. प्रताप कुमार तथा इटली से आये वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इमद सिवान ने संयुक्त रूप से किया। समूह के अध्यक्ष डॉ. एन. प्रताप ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर पीपीपी मोड में संचालित मेडीट्रीना का हृदय राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरेगा. उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को कुछ महीने पहले हृदय केंद्र का उद्घाटन करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
डॉ. एन. प्रताप ने कहा कि आज की कार्यशाला का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत द्वारा किया जाना था, लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सके, लेकिन मेडीट्रीना टीम को अच्छे काम के लिए धन्यवाद दिया। शुभकामनाएं भेजी हैं इसके लिये मेडीट्रीना ग्रुप की टीम उनका तहेदिल से आभार प्रकट करती है।
डा. प्रताप ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम ने कोरोनेशन जिला अस्पताल में आयोजित कार्डिक कार्यशाला में दिल के मरीजों की जटिल से जटिल (कॉन्प्लेक्स ) सर्जरी के साथ ही पीसीआई कोरोनरी सर्जरी की विभिन्न तकनीकों से इलाज की जानकारी भी अन्य कार्डियोलॉजिस्टों को दी। इस मौके पर लाइव सर्जरी का प्रसारण भी किया गया। मेडीट्रीना ग्रुप के सीओओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि अस्पताल समूह की स्थापना ग्रुप चैयरमैन एवं एमडी डॉ. एन. प्रताप ने एक अस्पताल से की थी।
देहरादून हार्ट यूनिट के राज्य प्रमुख भावेश मोगा ने कहा कि पिछले एक साल में कोरोनेशन जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर द्वारा 11 हजार 749 मरीजों को ओपीडी सेवाएं प्रदान की गई हैं. जबकि 115 मरीजों की जटिल हार्ट सर्जरी, 4 हजार 856 ईसीजी, 3 हजार 63 इको, 570 टीएमटी, 381 सीएजी और 213 की एंजियोप्लास्टी हुई है। इसके अलावा, आरवीएसके परियोजना के तहत विभिन्न सरकारी अस्पतालों से रेफर किए गए 30 मरीजों की सर्जरी भी की गई है।
कार्यशाला में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्टों के अलावा देहरादून सेंटर के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इरफान याकुब बट, डॉ. संदीप मालवीय, कार्डिक सर्जन डॉ. विकास सिंह, एनएसथीसिया डा. सुजीत शाहू सहित देश से विभिन्न राज्यों से आये दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ उपस्थित थे.
देहरादून में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, शहर की दुर्दशा के लिए मेयर गामा की आलोचना

