अगर आपका आधार कार्ड बन गया है। और दस साल हो गए हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां, सरकार ने पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आधार के सहायक दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है, आप 14 जून तक अपने दस्तावेजों को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आधार फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार यूजर्स से हर दस साल में अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने को कहती है. सरकार ने अब आधार कार्ड के लिए गाइडलाइंस लागू कर दी है। इसके मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड दस साल पहले बना था और आज तक अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको इसे अपडेट कराना होगा। यह सुविधा आपके कार्ड को मुफ्त में अपडेट करेगी। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र, बैंक में जाकर अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपडेट करना होगा।
आईडी प्रूफ के लिए जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी सेवा पहचान पत्र, पेंशनर फोटो आईडी कार्ड, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी मेडिक्लेम कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जारी मार्कशीट/प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड आदि।
पते के लिए जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड, विधायक, सांसद या पार्षद, गजटेड ऑफिसर ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, नाको, हेल्थ ऑफिसर, शिक्षण संस्थान के सर्वोच्च अधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया आदि के हस्ताक्षर व मुहर के अलावा बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, जमीन की रजिस्ट्री, गैस कनेक्शन बिल, जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आदि।
आधार का डेमोग्राफिक डीटेल ऑनलाइन कैसे अपडेट करें
MOBILE या LAPTOP से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
चारों धामों में हिमपात का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा आज स्थगित, हेली सेवा की बुकिंग खुलेगी

