मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा रोक दी गई है। पुलिस महानिदेशक ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है.
मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों और चार जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि पुलिस ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, फाटा, सोनप्रयाग में हजारों यात्रियों को रोका है.
आज खुलेगी केदारनाथ हेली यात्रा की बुकिंग : चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल बुधवार को खुल जाएगा। इसके तहत 8, 9 और 10 मई के लिए बुकिंग की जाएगी।
मंगलवार को केदारनाथ के लिए रवाना हुए 9000 यात्री : सोनप्रयाग से सुबह 6 बजे से 10.30 बजे तक केदारनाथ के लिए 9000 यात्री रवाना हुए. जब 4500 यात्री को रोका गया।

