देहरादून। कांग्रेस ने 2000 रुपए के नोट बंद किए जाने पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि नोटबंदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बीजेपी सरकार अपनी नीतियों को लेकर स्पष्ट नहीं है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में मिली हार से सबक लेकर सरकार ने यह फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पिछली बार की गई नोटबंदी से कोई लक्ष्य हासिल नहीं हुआ, उल्टे इसका असर सिर्फ गरीब लोगों पर पड़ा। इसी तरह इस बार 2000 रुपये की नोटबंदी से आम लोगों को ही परेशानी होगी, प्रभावशाली लोगों को अपने काले धन को बदलने में कोई परेशानी नहीं होगी.
ध्यान भटकाने का हथियान
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने बयान में कहा कि सरकार बताए कि 2000 का नोट पहले क्यों पेश किया गया, इसे अचानक क्यों वापस ले लिया गया. यशपाल आर्य ने कहा कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के जरिए कालेधन और आतंकवाद पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, जो अब खोखले साबित हो रहे हैं. बल्कि आंकड़े बता रहे हैं कि देश में पिछले कुछ सालों में काला धन बढ़ा है.उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार 2000 रुपये के बड़े नोट लेकर आई। इसलिए 2000 के नोट पर प्रतिबंध भी सरकार की नाकामी की साफ स्वीकारोक्ति है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे उठाती है।
मसूरी के रेस्टोरेंट से निकला किंग कोबरा, हंगामा, वन विभाग ने छोड़ा जंगल में

