मसूरी में लगातार दूसरी बार श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के सहयोग से भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मसूरी के गुरूद्वारा चौक से पिक्चर पैलेस होते हुए मसूरी कें गांधी चौक पहुची। मसूरी में बारिश के बावजूद सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जगन्नाथ यात्रा में भाग लिया और जमकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए.

श्रीजगन्नाथ यात्रा का मसूरी में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।कई सामाजिक संगठनों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का स्वागत किया। हर तरफ भगवान जगन्नाथ के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था. ऐसा लग रहा था मानों जगन्नाथ पुरी तीर्थ का स्वरूप यहीं हो।यात्रा के दौरान भगवान ने अपने भक्तों को सुन्दर दर्शन दिये। शहरवासियों को भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन करने और रथ खींचने का दिव्य अवसर भी मिला।

इस मौके पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के परमानंद महाराज ने बताया कि रथयात्रा में जिन भी भक्तों ने जगन्नाथजी के दर्शन किए वे नाचते, भजन गाते और रथयात्रा को रस्सियों से खींचते नजर आए। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन सुभद्रा भक्तों के दर्शन के लिए रथ यात्रा पर निकले और भक्तों को आशीर्वाद दिया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बार फिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया है. जिसका मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना है।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अतुल अग्रवाल मोहन पेटवाल सतीश जुनेजा वैभव तायल चंद्रगुप्त वर्मा, धन प्रकाश अग्रवाल अभिलाष सपना शर्मा पुष्पा पडियार अनीता सक्सेना प्रमिला नेगी, प्रमोद ठाकुर, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

सीएम धामी ने हरिद्वार में शिवभक्तों का किया स्वागत, कांवड़ियों के पैर धोये