देहरादून :आज से उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 से 31 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली होगी प्रभावी एवं पारदर्शी: डॉ. धन सिंह रावत

