देहरादून। अपने एक बयान को लेकर बीजेपी के निशाने पर चल रहे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का समर्थन मिला है, हरीश रावत ने कहा है कि अंकिता भण्डारी मामले में दोषी वीआईपी को खोजने में तो आप (भाजपा वाल) सीबीआई लगाएंगे नहीं, करन माहरा के मामले में खूब हल्ला मचाइये। लेकिन अंकिता के मामले में उत्तराखंड आपको भागने नहीं देगा, क्योंकि हमारे खून में अब भी इतनी गर्मी है.
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब बीजेपी भी करन माहरा के पीछे सीबीआई लगाने जा रही है. रावत अब खुलकर करन माहरा के समर्थन और बचाव में आ गये हैं. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा मित्रों, आप प्रचार में बड़े विद्वान हैं। करन माहरा ने शब्द चयन में गलती कर दी, उन्होंने हमारे या उत्तराखंड की जगह गढ़वाल शब्द का प्रयोग कर दिया और आपको मौका मिल गया।आप दनादन लाठी चलाने लगे, आप तो बिना अपराध किए भी दंड दिलवाने में माहिर हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की अर्थ का अनर्थ करने की कला को तो राहुल गांधी के मामले में सारा देश देख चुका है।

राहुल गांधी ने सिर्फ इतना कहा कि 2014 से देश की पूंजी लेकर विदेश भागने वालों के नाम के पीछे मोदी शब्द ही क्यों जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब कभी एक के बाद एक रावत सरनेम वालों का नाम किसी अप्रिय प्रसंग में आता है तो लोग हमसे भी पूछते हैं कि हरीश रावत क्या बात है, रावत में ही क्यों गड़बड़ हो रही है? यह तो सामान्य बातचीत का प्रचलन है और आपने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता ख़त्म कर दी.केस भी मेरे ऊपर था, सीबीआई भी मेरे ऊपर थी. आपके पास सीबीआई है, करण महरा पर सीबीआई लगा दो।
गढ़वाल सभा मसूरी की महिलाओं ने कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया

