मसूरी. गढ़वाल सभा मसूरी ने उपजिलाधिकारी के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया, जिसमें गढ़वाल सभा से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गढ़वाल सभा ने कोर्ट क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक बांज, देवदार और विभिन्न फलों के पेड़ लगाए। पौधारोपण में बड़ी संख्या में सभा से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर गढ़वाल सभा की अध्यक्ष सुधा झल्दीयाल व महामंत्री नमिता कुमाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सभी को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवन देते हैं, कोरोना काल में इन्हीं पौधों की बदौलत अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलती है .

उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों और आसपास पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे बढ़ें और सहयोग करें। उन्होंने प्रत्येक त्योहार पर पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में भरोसी रावत, रजनी पंवार, रेखा ढौंडियाल, शशी रावत, नीमा कान्त, सीमा जोशी, बीना रावत आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

त्रिकोण सोसायटी द्वारा आयोजित ” वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड” कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।