मसूरी : मसूरी को तहसील बनाने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और मिठाइयां बांटी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद दिया। भगत सिंह चौक स्थित तिलक लाइब्रेरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राकेश रावत ने कहा कि लंबे समय से मांग चल रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने मसूरी को तहसील बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरीवासियों को बड़ी सौगात दी है. इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पुष्पा पडियार, सतीश ढौंडियाल, कपिल मलिक, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, अवतार कुकरेजा, सपना शर्मा मौजूद रहे।
दृष्टि पत्र 25 संकल्प 2022 के कार्य की प्रगति की समीक्षा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की

