देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर नैनीताल एवं हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के उपायों पर चर्चा की।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को नैनीताल एवं हल्द्वानी में सड़कों का चौड़ीकरण करने, क्रॉसिंगों को बेहतर बनाने तथा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यातायात विशेषज्ञों से कहा कि वे हल्द्वानी एवं नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु जाम संभावित चौराहों एवं बाधाओं को चिन्हित कर सुधार कार्य करायें। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं का नियमित रूप से विस्तार किया जाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक पार्किंग स्थान तलाशे और विकसित किये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग स्थल बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। पर्यटन क्षेत्रों में पार्किंग विकसित करने के साथ-साथ उन्होंने वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धता के आधार पर शहरों के केंद्र में छोटे पार्क बनाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम एवं ज़िलाधिकारी नैनीताल वंदना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एसडीएम को शिफन कोर्ट के बेघरों को विस्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

