हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 27 अगस्त को हरिद्वार आएंगे. इस संबंध में शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारियों ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी. साथ ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत होगा पौधारोपण: इस दौरान जेपी नड्डा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करेंगे. इसके साथ ही संतों और वार्डवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनेंगे. इसके बाद वह शांतिकुंज में व्याख्यानमाला में शामिल होंगे और एक होटल में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी कार्यक्रम की जानकारी : भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऋषिकुल परिसर में आयेंगे और पौधारोपण करेंगे. इसके बाद बूथ संख्या 154 के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. इसके बाद वह संस्कृत विश्वविद्यालय शांतिकुंज जाएंगे और उसके बाद वह हरिद्वार के पीलीभीत हाउस में उत्तराखंड भाजपा की राज्य कोर टीम से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहेंगे.
उत्तराखंड कैबिनेट: कैबिनेट के इस फैसले से राज्य का पार्किंग संकट खत्म हो जाएगा

