उत्तराखंड में इस साल मानसून में अब तक के आकलन के अनुसार आपदा से 1335 करोड़ रुपये की भारी क्षति हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति के दृष्टिगत राज्य आपदा मोचन निधि से 323 करोड़ रुपये की व्यवस्था है लेकिन शेष एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता के लिए राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। इसे लेकर कसरत शुरू हो गई है।
अब सरकार की ओर से केंद्र को भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर कसरत प्रारंभ की गई है। मानसून के खत्म होते ही यह केंद्र को भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र से राज्य को ठीकठाक राशि उपलब्ध हो जाएगी।
आपदा से प्रमुख विभागों को हुई क्षति
विभाग, क्षति (करोड़ रुपये में)
गन्ना, 464.49
लोनिवि, 364.24
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 132.13
सिंचाई, 76.42
राष्ट्रीय राजमार्ग, 52.85
पंचायती राज, 44.49
पारेषण निगम, 39.53
शहरी विकास, 23.43
वन, 20.41
ग्राम्य विकास, 18.28
कृषि, 13.91
ऊर्जा निगम, 28.71
पेयजल, 10.96

