नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्यवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
-आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, शहरी विकास

द्वेषपूर्ण भावना के तहत नोटिस जारी किया गया है- अनुज गुप्ता

मसूरी :

मसूरी कंपनी गार्डन के ठेके, रोपवे संचालन, ईको | टैक्स वसूली सहित कई मामलों में | गड़बड़ी की पुष्टि होने पर शहरी विकास निदेशालय ने मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। इस मामले की जांच निदेशालय स्तर से की गई थी। मसूरी नगर पालिका राज्य की |

मसूरी में सर्वाधिक राजस्व कमाने वाली ठेके में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सरकार ने शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने मौके पर जाकर आरोपों की जांच करते हुए गत माह शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर अब शासन ने आरोपों पर पालिका अध्यक्ष
इस प्रकरण पर निदेशालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तय प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

मसूरी पालिका की कुर्सी पर हर कार्यकाल में गड़बड़ी के आरोप लगते आ रहे है। यैसे में अब अध्यक्ष और ईओ बड़ी मुसीबत में फंस सकते है। वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल भी इससे अछूता नहीं रहा। टेंडर जारी करने, कंपनी गार्डन में झूले की स्थापना, कैफेटेरिया और म्यूजियम का संचालन, लाइब्रेरी कार पार्किंग को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि द्वेषपूर्ण भावना के तहत नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब दिया जाएगा। नियम अनुसार ही टेंडर प्रक्रिया की गई है।