देहरादून : से पहाड़ न्यूज़ टीम
उत्तराखंड की राजधानी में डेंगू के मरीजों में आये दिन बढ़ोतरी हो रही है, और अब लोग भी डेंगू भगाओ अभियान अपने स्तर पर चला रहे है इसी को देखते हुए वार्ड 31 कौलागढ़ में डेंगू भगाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से सूर्यकांत धसवाना के निर्देश पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के सहयोग से समाज सेविका पिया थापा द्वारा वार्ड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।

अभियान चलाने वाले टीम ने पहाड़ न्यूज़ टीम को बताया की जहां पानी जमा है वहां पर दवाई का छिड़काव और जो लोग डेंगू से प्रभावित हैं उनको बुखार की दवाई और गिलोय जो कि डेंगू में काफी असरदार होती है इसका प्रबंध कर लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है साथी क्षेत्र की जनता से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में पानी को जमाना होने दें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें घर पर कहीं टायर वगैरा पड़े हो या प्लास्टिक की पुरानी बाल्टी टूटी-फूटी हो उनमें बरसात का पानी जमा हो जाता है उसको तुरंत फेंक दें और अपने घरों की पीने के पानी की टंकियां की सफाई करवा कर कुलीन की गोली डालें जो कभी जल संस्थान अपने बड़े-बड़े ओवर है टांगों में डाला करता था आज क्षेत्र में सभी को जागरूक रहने की जरूरत है पिया थापा जी की तरफ से क्षेत्र की जनता से अपील है अगर किसी को कोई परेशानी हो तब वह हमसे मदद ले सकता है हम पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे।

