कैम्पटी से विरेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
कैम्पटी । टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत न्याय पंचायत द्वारगढ़ के ग्राम पंचायत ठाल में मिलेट गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ । इस गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ठाल हरीदास द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही इस इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अनेक प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अनिल कुमार मलिक विकाखण्ड प्रभारी (कृषि) जौनपुर एवं सुनील डोगरा सहायक कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों को मोटे अनाज के संरक्षण हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिलेट मिशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कृषकों से अधिक से अधिक मोटा अनाज बिक्री करने हेतु प्रोत्साहित किया । सहकारिता विभाग से सहायक विकास अधिकारी दिनेश सिंह नेगी ने मिलेट मिशन में मोटा अनाज सहकारी समितियों में बिक्री करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही सहकारिता विभाग % की योजनाओं के बारे कृषकों को जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग से पशुधन प्रसार अधिकारी जयपाल तोमर की द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही उद्यान विभाग से उद्यान सहायक रणवीर सिंह द्वारा किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी सांझा की। इस दौरान सूरत सिंह सिह पूर्व प्रधान, राजेन्द्र सिंह वन पंचायत सरपंच, विक्रम सिंह, शरण सिंह, राजेन्द्र सिया राम, पूर्व सरपंच राकेश, सहकारिता विभाग रणवीर, गुसाई सरदार सिंह, हुकम सिंह, संजय रावत अध्यक्ष व्यापर मण्डल गरखेत, बलवन्त गुसाई, कुशाल सिंह, शमशेर सिंह, सुनिल सिंह, विक्रम सिंह, आदि के साथ-साथ अनेक विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन पूर्वं प्रधान ग्राम ठाल अतुल गुंसाई द्वारा किया गया।

