टिहरी :
उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें सभी प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान डिग्री कालेज से लगभग 200 मीटर भवान की तरफ अभियुक्त (1) गौरव गर्ग पुत्र शीशपाल निवासी – सैक्टर 12 हुड्डा कालौनी थाना चांदनीबाग जनपद पानीपत, हरियाणा उम्र 30 वर्ष से 1022 ग्राम अवैध चरस व (2) सिकन्दर पुत्र सतपाल नि0 सैक्टर 11/12 के पास कच्चा मकान थाना किला जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष से 1025 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 18 / 2023 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थत्यूड़ शान्ति प्रसाद चमोली, उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी धनौल्टी, उप निरीक्षक राहुल थापा, हेड कांस्टेबल 119 सूर्या रमोला, 77 मुकेश सिलौड़ी कांस्टेबल 314 नरेश तोमर मौजूद रहे । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी टिहरी द्वारा 2500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

