मसूरी : दिल्ली में G20 सम्मेलन के चलते छुट्टी होने के कारण मसूरी में एका एक पर्यटको कि तादात बढ़ गई जिससे कि मसूरी में जाम की स्थिति बनी रही और उसके कारण स्थानीय लोगो और टूरिस्ट भी परेशान रहे । मसूरी सीओ अनिल जोशी और कोतवाल शंकर सिंह द्वारा स्वयं मोर्चा संभाला गया और जाम से निपटने को लेकर मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर देहरादून से मसूरी आने वाले ट्रैफिक को मसूरी के गजीबैंड से हाथीपांव की ओर डायर्वट किया गया। मसूरी को अनिल जोशी ने बताया कि दिल्ली में जी20 की बैठक होने के कारण मसूरी में पर्यटकों के अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है जिसको लेकर मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस को मुख्य चौराहों पर भी तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पार्क ना करें और पास की पार्किंग में जाकर ही गाड़ियों को पार्क करें जिससे कि अव्यवस्थाएं ना हो ।
उन्होंने कहा कि नियमों को उलघन्न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को मसूरी में होटल 80 प्रतिषत फुल हो चुके हैं और लगातार मसूरी में को पर्यटक आ रहे हैं उन्होंने कहा कि पूर्व में ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा दिल्ली में आयोजित हो रही जी20 की बैठक के बाद मसूरी और आसपास के क्षेत्र में होने वाली भीड़ को लेकर कार्ययोजना तैयार की थी जिसके तहत योजना वद्व तरीके से काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई जगहों पर जाम लग रहा है परंतु पुलिस जाम को खुलवाने के लिए लगातार कम कर रही है।

