टिहरी : उपेंद्र सिंह रावत
पंचायत उप चुनाव की अधिसुचना जारी होने के साथ रिक्त पड़ी सीटों पर चुनाव प्रक्रिया सुरु हो चुकी है इसके तहत आज टिहरी जनपद के विधानसभा धनोल्टी के अंतर्गत जिला पंचायत बिष्टोंसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव हेतु देवेंद्र पंवार, अमेंद्र बिष्ट, विपिन पंवार, संदीप राणा व मंजीत पंवार ने किया नामांकन ।
जहां एक ओर देवेंद्र पंवार को भाजपा ने अपना प्रत्याशि अधिकृत किया है वही दूसरी ओर सब लोग निर्दलीय लड़ रहे है। अब देखना ये है की 23 सितम्बर को कौन कौन अपना नाम वापिस लेते है उस दिन नाम वापसी का लास्ट दिन है। अगर सभी लोग मैदान में रहते है तो मुकाबला बहुकोणीय हो जाएगा।
जब पहाड़ न्यूज़ की टीम ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशि देवेंदर पंवार से बात की तो उन्होंने कहा है हमारी अपनी पूरी तैयारी पूरी है और हमने अपना जनसम्पर्क अभियान पहले ही सुरु कर दिया है लोगो का जन समर्थन मिल रहा है, और में अपनी जीत के लिए आसवस्थ हु। पार्टी कार्यकर्ता में काफी उत्साह है। में सभी लोगो को साथ में ले कर चल रहा हु और इस बार भारी मतों से विजय होऊंगा। देवेंद्र पंवार ने पार्टी का आभार प्रकट करता हु।
देवेंद्र पंवार की नामांकन के अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद रत्यूड़ी मंडल अध्यक्ष करण कंडारी महा मंत्री अनूप थपलियाल उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल पूर्व प्रधान हरदेव सिंह पंवार पूर्व प्रधान मनोज सूरजन सिंह अनिल रावत नेग्याणा राम दयाल पूर्व क्षेत्र पंचायत भटवाड़ी ग्रीश भटवाड़ी बिरेन्द्र सिंह पंवार मनजीत सिंह पंवार पूर्व प्रधान और सुपा सिंह पंवार आदि लोग मौजूद रहे।
बाकी उमीदवारो ने संपर्क नी हो सका, संपर्क करने की कोसिस की जा रही है ।

