जिला पंचायत बिष्टौसी वार्ड उपचुनाव से : मैदान में तीन प्रत्याशियों में से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र पवार व उन्हीं के पुत्र मनजीत पवार, कांग्रेस प्रत्याशी संदीप राणा है।
नैनबाग :-राजीव डोभाल
पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ-साथ रिक्त पड़ी पंचायत सीटों पर उपचुनाव प्रक्रिया नामांकन हो चुका है। जिसके तहत टिहरी जनपद के विधानसभा धनोल्टी तहसील नैनबाग के अंतर्गत जिला पंचायत बिष्टौसी वार्ड से उपचुनाव होना है। जिसमें भाजपा से प्रत्याशी देवेंद्र पवार, कांग्रेस संदीप राणा ,आप प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विपिन पवार , मनजीत पवार ने नामांकन किया है।
भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के तहत जगह-जगह बैठक की जा रही है।
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र पवार का कहना है कि हमारे द्वारा चुनाव की तैयारी कर ली गई है ।सत्य व काम की जीत अवश्य होगी।बिष्टौसी वार्ड की देव तुल्य जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है। पूरे प्रदेश में भाजपा को उपचुनाव में विजय प्राप्त हो रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप राणा का कहना है कि मैं जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करता हूं ।कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। लोग भाजपा सरकार से त्रस्त होकर परेशान है उपचुनाव में कांग्रेस अच्छी जीत के साथ उपचुनाव जीत रही है।
राकेश राणा जिला अध्यक्ष कांग्रेस टिहरी का कहना है।पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार से लोग परेशान हैं ।भाजपा सरकार के लोग पंचायतों को खत्म करना चाहते हैं और जगह-जगह पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ साजिद रचने का काम कर रहे हैं। जिसका इस उपचुनाव में जिला पंचायत बिष्टौसी वार्ड की देव तुल्य जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
वहीं रविवार को कांग्रेस की जिला पंचायत बिष्टौसी वार्ड उपचुनाव से संबंधित बैठक लोक निर्माण विभाग भवन नैनबाग में सभी पदाधिकारी व क्षेत्रीय जनमानस के साथ संपन्न हुई। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्रदेव डोभाल ने कहा की कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आप पार्टी के प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट व निर्दलीय प्रत्याशी विपिन पवार ने अपना नाम वापसी लिया है और पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संदीप राणा को दिया है।
नाम वापसी में आप प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट व निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट विपिन पवार ने नाम वापसी कर लिया है।
मैदान में तीन प्रत्याशियों में से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र पवार व उन्हीं के पुत्र मनजीत पवार, कांग्रेस प्रत्याशी संदीप राणा है।

