नैनबाग :
जिला पंचायत सदस्य बिष्टौसी वार्ड संख्या 15 पर हुए उप चुनाव की मतगणना विकास खण्ड थत्यूड शांती पूर्ण संपन हुई । जिसमें मतगणना का परिणाम बंद लिफाफे में हाई कोर्ट को भेजे जायेगे ।
शनिवार को विकास खण्ड जौनपुर के बहुउददेशीय हाल में विष्टौसी जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 15 पर उप चुनाव की मतगणना प्रातः 8 बंजे शुरु होने पर चार टेबल पर के सात ( 7 ) राऊड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 11 बजे शांती पूर्ण ढंग से संपन हुई ।
मतगणना में मत पत्रों की गिनती के बाद के परिणाम बंद दो लिफाफे में सील मोहर के साथ अब हाई कोर्ट नैनिताल को प्रस्तुत किए जायेगे ।
एसडीएम व जोनल मजिस्ट्रेट मंजू राजपूत ने बताया कि चार टेबल पर पूरी निगरानी के साथ मतगणना के बाद परिणाम बंद लिफाफे में सील कर हाई कोर्ट को भेजे जायेगा ।
वही भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार के पक्ष में कार्यकर्ताओ ने अपनी जीत तय व अश्वस्त होने पर कार्यकर्ताओं ने नैनबाग पंतवाडी व बाडासारी में जमकर खुशी व अतिबाजी कर मध्य रात्री तक ग्राम बाडासारी में तांदी व रासो के साथ जौनपुर खुशी का जमकर जश्न मनाया । और ऐ जीत सच्चाई व लोक तंत्र की बताकर जनता की अदालत को आधार मनकर कार्यकर्ता ने नैनबाग में रैली निकाली हर्ष जताया ।
इस मौके पर देवेन्द्र पंवार ,कर्ण सिंह कंडारी , अनूप थपलियाल,नारायण सिंह पंवारराजेन्द्र सिह रावत, रणवीर सिह ,सुनिल सेमवाल ,जयवीर पंवार , विक्रम सिह , सूपा सिंह पंवार, बलवीर सिंह, रेशा नौटियाल ,सविता रमोला ,मनता देवी, नीलम काम्बोज, आदेश , मुन्ना ,लोकेंद्र नेगी ,सुरेन्द्र सिंह, यशपाल बिष्ट, गुडू आदि भारी संख्या मे उपास्थित थे ।

