रुद्रपुर,

सिडकुल की थाई सुमित नील (नील मेटल) कंपनी में काम के दौरान मशीन की चपेट में आकर एक श्रमिक का हाथ कट गया। इससे फैक्ट्री के स्थाई और अस्थाई श्रमिक भडक गये।  श्रमिकों ने काम बंद कर फैक्ट्री गेट पर हंगामा काटा और धरने पर बैठ गये। श्रमिकों ने प्रबंधन पर श्रमिकों के उत्पीडन का भी आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक सिडकुल क्षेत्र की थाई सुमित नील ऑटो कंपनी में रात की पाली में बहादुरगंज बहेड़ी बरेली निवासी देवेश कुमार पुत्र दीनानाथ का हाथ मशीन की चपेट में आकर कट गया। जिससे वहां हडकम्प मच गया।

Minister Rekha Arya seeks explanation from officials who switched off their video during video conferencing

श्रमिक को आनन फानन में  अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सुबह को घटना की जानकारी मिलने पर कंपनी के ठेका और स्थाई कर्मी भडक गये। उन्होंने प्रबंधन पर श्रमिको का उत्पीडन करने का आरोप लगा हंगामा किया और कंपनी गेट पर धरना शुरू कर दिया। श्रमिकों कहा कहना था कि अंटेड श्रमिकों को खतरनाक मशीनों पर काम करने के लिए जबरन लगाया जा रहा है जिससे श्रमिकों का जीवन खतरे में है। इससे पहले भी कंपनी में दुर्घटनायें हो चुकी है। श्रमिकों ने घायल श्रमिक के ईलाज का पूरा खर्च उठाने और मुआवजा देने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन श्रमिकों से वार्ता कर उन्हें शांत करने की कोशिश में जुटा था। सूचना पर सिडकुल पुलिस चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार भी मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता चल रही है। घायल श्रमिक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। इधर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में बात करने के लिए संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।