रुद्रपुर,
रुद्रपुर में आबकारी विभाग के द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत भूरारानी में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है और भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि 2025 तक नशा मुक्ति उत्तराखंड बनाना है इसी विजन को लेकर एक टीम का गठन कर जिले में चल रहे अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर भूरारानी स्थित अवैध देशी शराब बनाने वाले फैक्ट्री बरामद की है जहां पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण के साथ केमिकल भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि कई पेटी बनाई हुई देशी शराब भी बरामद हुई है जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है, साथ ही जो केमिकल मिला है उसकी भी कीमत भी कई लाखों में है। उन्होंने कहा आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

