उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
जिला अस्पताल में कोरोनाकाल में आउटसोर्स से विभिन्न मेडिकल स्टाफ पदों पर नियक्त किये गए अस्थाई कोविड 19 के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी | कोविड के तहत जिला अस्पताल में कोई काम नहीं हुआ। इससे जिला अस्पताल के स्थाई स्टाफ पर दबाव बढ़ गया।
दरअसल, आउटसोर्स के तहत लगाए गए चिकित्साकर्मी 5 माह से वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर चले गए. उनका कहना है कि वह कोविड महामारी के दौरान 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन 5 महीने हो गए हैं, उन्हें वेतन नहीं दिया गया है. आज न कोई अधिकारी उनकी सुन रहा है और न ही उनकी सुध ले रहा है। कोरोना काल में प्रथम चरण में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न मेडिकल पदों नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित वार्ड बॉय और अन्य पदों पर आउटसोर्स से कोविड 19 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी . अपने वेतन विसंगति और ढांचागत नियुक्तियों में प्रथामिकता देने की मांग को लेकर कोविड के तहत किसी प्रकार का कार्य नहीं किया. अपनी मांगों को लेकर सीएमओ व डीएम कार्यालय में एक दिवसीय हड़ताल की
अस्थाई तौर पर काम कर रहे कोविड मेडिकल स्टाफ का कहना है कि आज उनकी कोई नहीं सुन रहा है। पूर्व में भी उन्हें कई आश्वासन दिए गए थे। उनका कहना है कि उनकी सेवाओं का मानदेय समय पर दिया जाए। सीएमएस डॉ. एसडी सकलानी का कहना है कि उन्हें हड़ताल की कोई जानकारी नहीं है। अस्थायी कर्मचारियों की लड़ाई सरकार से है। सीएमओ डॉ. डीपी जोशी का कहना है कि आउटसोर्स से लगे कर्मचारियों के मानदेय के लिए डीएम और मेरे स्तर से प्रयास जारी हैं . जल्द ही निदेशालय और शासन को इसके लिए पत्राचार भी किया जा रहा है.

