विकासनगर

आज दिनांक 10.12.2023 को सूचना मिली की कुल्हाल पॉवर हाउस के पास एक कार और मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो गया है उक्त सूचना पर चौकी कुल्हाल से पुलिस कर्मगण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि कार सड़क के बीच में पलटी हुई और मोटर साईकिल चालक सड़क किनारे पर लेटा हुवा है तथा मोटर साईकिल सड़क के किनारे दूर पड़ी है। स्थानीय व्यक्तियों के माध्यम से कार से चालक को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया और कार को को सीधी करते हुवे एक किनारे पर खड़ी की गई एवं मोटर साईकिल चालक श्री रोहित पुत्र रघविंदर निवासी धर्मावाला को गम्भीर घायल अवस्था में उसके परिजनों के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। कार चालक श्री नवीन पविष्टा एक पोंटा साहिब में प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सक है जिन्हें भी घायल अवस्था में उसके परिजन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी में आया कि कार चालक श्री नवीन पविष्ठा अपनी होंडा अमेज कार संख्या HP17G 9678 से पोंटा साहिब से धर्मावाला की और जा रहे थे एवं मोटर साईकिल चालक श्री रोहित अपनी मोटर साईकिल संख्या HP17 C 0456 से अपनी प्राईवेट कम्पनी में ड्यूटी हेतु जा रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से कार एवं मोटर साईकिल को चौकी कुल्हाल पर दाखिल किया गया। अभी कोई शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हूवा है। शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।