मसूरी। मध्य प्रदेश के इंदौर से पर्यावरण प्रेमियों के 30 सदस्यों की बाइकर रैली पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर मसूरी पहुंची और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया. जिसके बाद यहां से रैली ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।
मध्यप्रदेश के 30 बाइकर्स की पर्यावरण जागरूकता रैली विभिन्न राज्यों से होते हुए मसूरी पहुंची। यह रैली देश को हरा-भरा बनाने, पेड़ लगाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता अभियान था।
रैली में शामिल पंकज नीमा ने बताया कि 30 बाइकर्स की रैली 7 मार्च को इंदौर से शुरू हुई और विभिन्न राज्यों में पौधरोपण और युवाओं को नशामुक्ति के संदेश के साथ मसूरी पहुंची और यहां से ऋषिकेश हरिद्वार होते हुए वापस विभिन्न शहरों से होकर इंदौर वापस पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके। लगातार हो रहे अनियंत्रित विकास ने पर्यावरण को प्रदूषित कर दिया है और पशुओं को स्वच्छ हवा तक नहीं मिल पा रही है।
अगर आपने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो इसका खामियाजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की वजह से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, ऐसे में आम लोगों को भी युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है. ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मकता की ओर लगा सकें।

