मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स एवं सद्भावना मसूरी के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही दवाइयां भी बांटी, वहीं ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच भी की। शिविर का आयोजन कैलाश हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से किया गया।

लायंस क्लब मसूरी हिल्स व सद्भावना मसूरी के संयुक्त प्रयास से राधाकृष्ण मंदिर सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कैलाश अस्पताल की कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंजली शर्मा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ज्योति गौतम, जनरल फिजिशियन डॉक्टर नावेद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुशील कुमार एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आईना ने शिविर में आये रोगियों की जांच की व परामर्श प्रदान किया। साथ ही मरीजों को दवाएं भी बांटी। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन व ऊंचाई आदि की जांच भी की गई।

शिविर के आयोजक लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर लायंस हिल्स और सद्भावना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।

इस मौके पर सद्भावना संस्था के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि सद्भावना संस्था लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि संस्था स्वच्छता आदि के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इससे पहले सद्भावना ने लायंस हिल्स के पास रक्तदान शिविर भी लगाया था। आज उन सभी रक्तदाताओं को उनकी रक्त जांच रिपोर्ट एवं डोनर कार्ड भी दिया गया।

इस अवसर पर लायन हिल्स हेल्थ चेयर पर्सन शिव अरोड़ा लायन एएस पवार, लायन रविंद्र गोयल, लायन वीरेंद्र राणा, लायन संदीप अग्रवाल, लायन राजीव गोयल, एवं सदभावना से अध्यक्ष सुनील पंवार, महासचिव अरविंद सोनकर, हेल्थ चेयरमैन भगवती प्रसाद कुकरेती, जसबीर कौर, रफीक अहमद, सोनिया, अशोक,राजेश कन्नौजिया, भरोसी रावत, राजीव अग्रवाल, संतोष आर्य, रजत अग्रवाल, अमित भटट, सतीश ढौडियाल आदि भी मौजूद रहे।

एनसीपी कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया , कही ये बात