उत्तरकाशी : यमुनोत्री यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश के एक तीर्थयात्री की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यात्री की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव मृतक के सहयात्रियों को सौंप दिया है।

दिनेश पाटीदार (49) पुत्र स्व. गोकुल पाटीदार निवासी ग्राम पनघानिया, तहसील खरगोन शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने गए थे. दर्शन करने के बाद दिनेश पाटीदार रात में अपने साथियों के साथ जानकीचट्टी लौटा और यहां होटल में कमरा ले लिया. शनिवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उसके साथियों ने एक निजी चिकित्सक को बुलाया और दिनेश का इलाज कराया। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर वाहन 108 में दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले जाया गया. यहां चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दिनेश की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है.

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।