टिहरी : सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने जल संस्थान अधिकारी को निर्देश दिये कि चम्बा एवं साबली में एनएच 94 पर बीआरओ द्वारा हटाये गये हैण्डपम्पों को बीआरओ से समन्वय स्थापित कर ठीक करायें।
जिला उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन दिनेश डोभाल ने नवी टिहरी में चार आंगनबाडी भवनों के निर्माण, प्रा.स्वा.केन्द्र डोबरा के भवन स्वीकृति, जिला कारागार परिसर के बाहर प्रतीक्षालय निर्माण, नई टिहरी में पार्क/पार्किंग, कटखेत में दो किलोमीटर सड़क निर्माण आदि बनाये जाने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा, कार्यवाही गतिमान है।

सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम के.के.मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, ईडी पुर्नवास आर.के. गुप्ता, ईई पुर्नवास धीरेन्द्र नेगी, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधि.अभि.लोनिवि डी.एम.गुप्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
उत्तराखंड : सहस्रधारा में सेल्फी लेने के चक्कर में मेडिकल छात्रा की नदी में गिरने से मृत्यु

