मसूरी : पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार जिला देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री, तस्करी एवं शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के प्रर्वेक्षण में थाना कोतवाली मसूरी द्वारा 27 सितंबर 2022 को रात के समय गश्त के दौरान केंपटी फॉल रोड भिलाडू जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति नरेश निवासी बिलालू पंप हाउस को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर आबकारी अधिनियम का मामला चल रहा है।

उस समय पुलिस दस्ते में कांस्टेबल रघुवीर सिंह, रमेश रावत और विनोद थाना शामिल थे।