जौनपुर प्रखंड के नैनबाग-घोड़ाखोरी ऐंदी मोटर मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में घायल तीन लोगों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

पंतवाड़ी डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार देर रात ब्रेक फेल होने से ट्रक खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नैनबाग मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाल कर राजकीय संयुक्त अस्पताल नैनबाग भिजवाया. जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद होयर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।चौकी प्रभारी नैनबाग प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रक में चालक अशोक सिंह (40) पुत्र सूरत सिंह, अरविंद पुत्र दीवान सिंह, अजय पुत्र भरत सिंह तीनों गांव कांडी तहसील नैनबाग थाना कैंपटी निवासी सवार थे. इलाज के दौरान चालक अशोक की मौत हो गई।

लोगों में स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में कोई भी डॉक्टर फार्मेसिस्ट व ऑक्सीजन के न होने के कारण काफी गुस्सा था . सुश्री कविता रौछैला, जिला पंचायत सदस्य, रात में अपने निजी कार्यक्रम से लौटते समय घायलों का हाल जानने स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग पहुंचीं, वहां की दुर्दशा देखी और उन्होंने रात्रि को ही जिला चिकित्सा अधिकारी सीएमओ टिहरी को स्वास्थ्य केंद्र की बहाली के बारे में अवगत कराया तथा स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ डॉक्टर उपस्थिति रजिस्टर बताने को कहा गया ।किंतु स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग के आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा उपस्थिति रजिस्टर को बताने से इनकार किया गया।

नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग 507 दिल्ली यमुनोत्री मोटर मार्ग पर स्थित है जहां कई दुर्घटनाएं होती हैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को नजरअंदाज किया जा रहा है.

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता रोछैला का कहना है कि नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित कोई समस्या होने पर हमने बार-बार नैनबाग के डॉक्टर को कहा है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग के चिकित्सा कर्मचारी किसी भी तरह की समस्या का जवाब नहीं देते हैं.

नैनबाग अनुसूचित जनजाति विकास मेला समिति के सचिव प्रदीप कवि ने कहा कि हमने बार-बार सरकार से नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने का अनुरोध किया, लेकिन सरकार द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जबकि नैनबाग शहर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ दिल्ली यमुनात्री मोटर मार्ग पर है, यह क्षेत्र एक दुर्घटना-ग्रस्त क्षेत्र है

1_अशोक( मुकेश)सिंह रावत पुत्र सूरत सिंह निवासी कांडी थाना केम्प्टी तहसील नैनबाग टिहरी गढ़वाल उम्र लगभग 38 वर्ष ।
2=अजय सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी कांडी थाना केम्प्टी तहसील नैनबाग टिहरी गढ़वाल उम्र लगभग 35 वर्ष।
3=अरविंद सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह निवासी कांडी थाना केम्प्टी तहसील नैनबाग टिहरी गढ़वाल उम्र लगभग 38 वर्ष।

मसूरी : कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने पटाखे और मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न