Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आजकल एक जरूरी दस्तावेज है। इस डॉक्यूमेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और उसके बाद से इसे अपडेट नहीं किया गया है तो इसे अपडेट कराना जरूरी होगा। उत्तराखंड 10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया में है। हरिद्वार और देहरादून में करीब 100 सीएससी संचालकों को आधार अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूआईडीएआई की वेबसाइट पर सीएससी के आधार केंद्रों की जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा 1947 की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। तकनीकी टीम ने सीएससी संचालकों को आधार कार्ड अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया। उन्हें आधार त्रुटियों और उन्हें ठीक करने के तरीकों के बारे में बताया गया। कहा कि उन लोगों के भी दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे, जिनके आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा बने हैं, उन्हें अपलोड करना जरूरी है।
कहा जा रहा है कि आप अपने आधार कार्ड को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आप https://saup.uidai.gov.in/saup/ वेबसाइट पर एड्रेस प्रूफ अपलोड कर आधार अपडेट प्राप्त कर सकते हैं या आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं। साथ ही डीएम ने निर्देश दिया है कि आधार कार्ड अपडेट को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक ने अभिनेत्री जयश्री सोनी को लीड रोल में कास्ट किया

