उत्तराखंड में BJP MLA के खिलाफ एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर विधायक पर दुराचार का आरोप लगाते हुए, अपनी बेटी और विधायक की डीएनए जांच कराने की मांग की है।
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश नेगी पर ये आरोप लगाए गए और महिला ने बताया की मामले को खत्म करने के लिए विधायक की पत्नी ने महिला को 5 लाख देने की पेशकस की। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने आरोपी महिला के तहरीर देने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर जांच में शामिल कर ली गई है।

इससे पहले विधायक के परिवार ने नेहरू कॉलोनी थाने में महिला के खिलाप शिकायत की वो उनको ब्लैकमेल करके पैसो की मांग कर रहे है।
इसके बाद पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने के साथ एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। पीड़ित महिला ने बताया की वो द्वाराहाट की रहने वाली है और माँ की बीमारी ले ये वो विधायक की संपर्क में आई और विधायक ने मदद्त का बहाने महिला से सम्बन्ध बनाए। विधायक की अलग अलग जगह ले जाके महिला से संबंध बनाए।
महिला की मांग है की उसकी बेटी और विधायक का डीएनए टेस्ट किया जाय तो अपने आप पता चल जाएगा। पुलिस ने पीड़िता और विधायक की पत्नी की ब्यान दर्ज कर लिए है और पुलिस हर एंगल से इसकी आगे की जांच में जुट गई है |